अरवल: भाकपा माले विधायक का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड 6 अक्टूबर को होगा जारी, दीपांकर भट्टाचार्य करेंगे लोकार्पण
Arwal, Arwal | Oct 4, 2025 भाकपा माले विधायक महानंद सिंह 6 अक्टूबर को अपने पांच सालों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे, जिसका लोकार्पण पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य करेंगे। इसकी सफलता को लेकर शनिवार को अरवल के कई गांवों में प्रचार अभियान चलाया गया। उसरी में आयोजित सभा में विधायक ने भाजपा समर्थित लोगों द्वारा अस्पताल निर्माण में रोड़े अटकाने की निंदा की है।