धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने मनरेगा योजना का नाम बदलने के प्रस्ताव पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मंगलवार शाम करीब 5 बजे अपने सोशल मीडिया पेज पर कहा कि मनरेगा का नाम बदलने की पहल मोदी सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक रोजगार गारंटी योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में पहला कदम है।