गोलमुरी-सह-जुगसलाई: टेल्को नीलडीह पार्क के पास चापड़बाजी में जुगसलाई के युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, एक घायल
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह पार्क के पास रविवार देर रात चापड़बाजी की सनसनीखेज वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने रात 12 बजे बताया कि युवक की लाश नीलडीह क्लब के पीछे झाड़ियों से मिली। शव हत्या की निर्ममता बयां कर रहा है। अज्ञात युवकों ने चापड़ से हमला कर जुगसलाई थाना क्षेत्र के खजांची मोहल्ला निवासी मोहम्मद सोहेल की निर्मम हत्या की।