सुपौल: करणपुर गैस एजेंसी के पास भीषण सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत, दुसरे की स्थिति गंभीर
Supaul, Supaul | Jun 15, 2026 सुपौल सदर थाना क्षेत्र के करणपुर गैस एजेंसी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल व्याप्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। अज्ञात बाइक पीछे से टक्कर मार दिया।