जबलपुर: सड़क हादसे में जैन साध्वियों की मौत, साजिश का आरोप, समाज में आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन
रीवा क्षेत्र में कल सुबह एक दुखद सड़क हादसे में जैन समाज की दो साध्वियों (गुरु मां) की मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर जैन समाज में गहरा आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधियों ने आज जबलपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा और इस घटना को मात्र एक दुर्घटना न मानकर एक सोची-समझी साजिश करार दिया। पार्श्वनाथ जैन समाज के उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा