महोबा: पवा गांव में खेत में नहाते समय किशोर पर मधुमक्खियों का हमला, हालत गंभीर
Mahoba, Mahoba | Sep 14, 2025 पवा गांव में रविवार शाम एक किशोर पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक शिवकुमार का 17 वर्षीय पुत्र सचिन खेत में नहा रहा था, तभी अचानक मधुमक्खियों ने घेरकर उसे डंक मार दिए। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। घटना से गांव में दहशत फैल गई है।