चंदला: बारीपुरवा में मंदिर मार्ग विवाद पर प्रशासन की कार्रवाई, तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ खुलवाया रास्ता
चंदला के बारीपुरवा में प्राचीन हनुमान मंदिर जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के बीच शनिवार कि दोपहर करीब 1 बजे तहसीलदार और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर अवरोध हटवाया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि निजी भूमि के नाम पर मंदिर का रास्ता बंद कर दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। प्रशासन ने फिलहाल मार्ग खुलवा दिया है।