लोहरदगा: 43वें लोहरदगा जिला स्थापना दिवस पर रन फॉर का आयोजन, युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए किया प्रेरित
लोहरदगा जिला के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे “रन फॉर लोहरदगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ समाहरणालय से सीएम उत्कृष्ट नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय तक आयोजित हुई।