गया–कोडरमा रूट पर हाजीपुर से कोडरमा तक चलने वाली फास्ट मेमू पैसेंजर ट्रेन को पहाड़पुर स्टेशन पर ठहराने की मांग तेज हो गई है। रविवार को दैनिक रेल यात्री संघ की बैठक में पहाड़पुर स्टेशन की महत्ता को रेखांकित करते हुए 63383–63384 कोडरमा–वैशाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन का ठहराव पुनः शुरू करने की मांग रखी गई। गया–कोडरमा रेल सेक्शन के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन पर ठहरा