धमतरी: नगर निगम जल प्रदाय विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष ने महापौर की उपस्थिति में किया पदभार ग्रहण
नगर निगम जल प्रदाय विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष अखिलेश सोनकर ने विधिवत पूजा-पाठ कर नगर निगम कार्यालय में अपने चैंबर में पदभार ग्रहण किया। इस विशेष अवसर पर नगर निगम महापौर रामू रोहरा भी मौजूद रहे। नगर के हित में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अखिलेश सोनकर ने कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।