दरभंगा: त्रिमुहानी चौक हादसे में राजमिस्त्री की मौत, मुआवजे पर विवाद, DMCH में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
बहेड़ा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी चौक के समीप रविवार शाम हुए सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकररोहार गांव निवासी पप्पू राम (34) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि काम से लौटने के दौरान अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें DMCH भेजा गया जहां मौत हो गया