जलेसर: बस में सफर कर रही महिला के जेवर का बैग अज्ञात महिला लेकर जिनावली पर उतरी, पीड़िता ने थाना में की शिकायत
Jalesar, Etah | Jun 29, 2025 सुमित्रा पत्नी सोनू कुमार निवासी राजमल जिला फिरोजाबाद शनिवार दोपहर थाना अवागढ़ लिखित शिकायत लेकर पहुंची बताया अपने मायके वसुंधरा से भाई मोहित के साथ 28 जून की शाम रोडवेज बस में सवार होकर जा रही थी तभी पर्स में रखे सोने के जेवर के बैग को उसने बस के बोनट पर रख दिया आरोप है पास में बैठी महिला ने उसको चुरा लिया थाना अवागढ़ प्रभारी ने बताया जांच की जा रही है।