जलेसर: भीषण गर्मी में एसडीएम की मेहनत ने रंग लाई, जलेसर में आषाढ़ माह की शनिजात का मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ
Jalesar, Etah | Jun 28, 2025 जलेसर कस्बा में आषाढ़ माह के तीसरे शनिवार को भीषण गर्मी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी एसडीएम भावना विमल की पहल से जलेसर में 28 जून दिन शनिवार की जात के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की गई उन्होंने तहसील से लेखपालों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, जिससे व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिली