जलेसर: अज्ञात बाइक सवारों ने बजरंग होटल पर खाना खा रहे व्यक्ति के साथ की गाली-गलौज, विरोध पर पथराव कर कार को किया क्षतिग्रस्त
Jalesar, Etah | Jun 28, 2025 थाना अवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव पोंडरी निवासी अर्जुन प्रताप सिंह ने शनिवार शाम बताया कि 26 जून की रात्रि को वह अपने अन्य तीन साथियों के साथ एटा टूंडला मार्ग स्थित बजरंग ढाबा पर खाना खा रहे थे तभी 4 से 5 बाइकों पर सवार अज्ञात लोग आकर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर पथराव कर कार को क्षतिग्रस्तकर दिया, आरोपी भागते हुए एक बाइक को छोड़कर फरार हो गए।