गुरुग्राम: गुरुग्राम नगर निगम डिफ़ॉल्टरों के खिलाफ सख्त, 100 से अधिक संपत्तियाँ होंगी सील
गुरुग्राम नगर निगम ने संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। एक करोड़ से अधिक बकाया वाले 100 से अधिक संपत्तियां सील होंगी। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि वसूली में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और सीलिंग के बाद भी भुगतान न करने पर संपत्तियां नीलाम होंगी। निगम ने लोगों से बकाया टैक्स जल्द जमा करने की अपील की है।