हिलसा: हिलसा में सहयोग शिविर में दर्जनों मामलों का निष्पादन, वार्ड पार्षद पम्मी कुमारी ने कहा- हर घर तक पहुंचेगी सरकारी योजना
Hilsa, Nalanda | Jul 7, 2026 जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के दरोगा कुआं स्थित जरासंध भवन में बिहार सरकार प्रायोजित सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा दर्जनों आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया।