हुरडा रोड स्थित राजमहल सिटी कॉलोनी में आज मंगलवार अलसुबह 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ताले तोड़कर घरों में प्रवेश किया और नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए, जिससे कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूलाल टेलर के मकान से चोर नकदी चुरा ले गए।