पट्टी: बनी गांव में श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन भागवत महात्म्य का हुआ वर्णन
पट्टी तहसील क्षेत्र के बनी गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास डॉ. निशाकांत ओझा ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान गणेश की महिमा बताते हुए कहा कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश वंदना से ही होती है। कथा व्यास ने कहा कि कलियुग में मनुष्य का मन चंचल और अशांत हो गया