मांझी: मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेम प्रसंग में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Manjhi, Saran | Apr 26, 2026 दाउद पुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में रविवार को उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक युवती प्रेम प्रसंग से आहत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई। युवती उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है । जिसका प्रेम संबंध तकिया गांव के एक युवक से था।