कलान: गांव मरथरा के पास तेज रफ्तार ईको की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की हुई मौत
शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र में तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर अमित की मौत हो गई। ग्राम महानन्द नगला निवासी अमित साइकिल से जा रहा था, तभी मरथरा गांव के पास कार ने लापरवाही से उल्टी दिशा में आकर टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे फर्रुखाबाद ले जाया गया, जहां से सैफई रेफर किया गया