गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र से लापता लड़की को पुलिस ने खोज लिया है। 18 जनवरी को थाना प्रभारी ने कहा, 12 जनवरी 2026 को लापता 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के परिजन ने 13 जनवरी को रिपोर्ट की। सूचना पर 17 जनवरी को सुरक्षित दस्तयाब कर विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर बाल कल्याण समिति गुना में पेश किया। जहां से प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।