अपराध नियंत्रण एवं मद्य-पदार्थों तथा अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर रोक लगाने के उद्देश्य से विगत रात्रि गश्ती के दौरान ‘रोको-टोको अभियान’ चलाया गया. रविवार अपराह्न 12:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा जानकारी साझा किया गया.अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया.