मोहनलालगंज: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल
प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर निगोहा थाना क्षेत्र के सुदौली मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए आवारा पशु से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, रंजीतखेड़ा कनकहा निवासी देशराज अपने साथी मनीष के साथ लालपुर क्षेत्र में मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।