घोड़ाडोंगरी: मां काली मंदिर प्रांगण में श्रद्धा से मनाया हनुमान जन्मोत्सव, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे में उमड़ी भीड़
गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे सारणी स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति एवं आस्था का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के तहत भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।