मयूर विहार: मयूर विहार:- बुजुर्ग शराब तस्कर त्रिलोकपुरी से गिरफ्तार, तीन पत्नी और बच्चों के लालन-पालन के लिए कर रहा था शराब तस्करी
पूर्वी दिल्ली जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दिल्ली एनसीआर में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले बुजुर्ग शराब तस्कर को त्रिलोकपुरी से गिरफ्तार किया है .गिरफ्तार आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुआ है. पूर्वी दिल्ली जिला की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी 64 वर्षीय कमल किशोर के तौर पर हुई है.