मयूर विहार: कल्याणपुरी थाना पुलिस की टीम ने ठक-ठक गैंग के एक बदमाश को चांद सिनेमा के पास से किया गिरफ्तार
कल्याणपुरी थाना पुलिस की टीम ने चांद सिनेमा के पास से ठक-ठक गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 10 मोबाइल और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अनस के तौर पर हुई है जो यूपी के मेरठ का रहने वाला है।