राजगढ़: पझौता कॉलेज में नशामुक्ति जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग
राजकीय महाविद्यालय पझौता की एनएसएस इकाई ने जदोल टपरोली में 250 विद्यार्थियों के साथ नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। योग, पारंपरिक खेल, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताओं के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।