नानपारा: रुपईडीहा लैंड पोर्ट पर पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बॉर्डर ग्रीन डेवलपमेंट फेडरेशन तथा लैंड पोर्ट रूपैडीहा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लैंड पोर्ट रूपैडीहा परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।