ब्यावरा: ब्यावरा में मेडिकल स्टोर की दुकान में लगी भीषण आग
Biaora, Rajgarh | May 29, 2026 ब्यावरा के इंदौर नाका पर स्थित बागेश्वर मेडिकल स्टोर की दुकान में शुक्रवार सुबह 4:30 करीब अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर मौके पहुंची और फायर फाइटर रविंद्र लोधा और टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से करीब साढ़े तीन लाख रुपए का नुक़सान बताया जा रहा है।