अजीतमल: नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी के आदेश पर अयाना थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
थाना अयाना क्षेत्र से नौकरी लगवाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम लखनपुर निवासी सुखवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर संतोष कुमार नामक व्यक्ति पर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार संतोष कुमार निवासी मतरामपुर जनपद इटावा हाल निवासी खानपुर फफूंद, औरैया से उसकी जान-पहचान थी। संतोष ने राजस्व विभाग में दो