अजयगढ़: पोस्टमार्टम हाउस तक टूटी सड़क से बढ़ी परेशानी, लोगों ने जल्द सुधार की मांग उठाई
अजयगढ़ नगर में पोस्टमार्टम हाउस तक जाने वाली सड़क बहुत खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। हाल ही में कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोगों को अपने एक स्वजन के पोस्टमार्टम के लिए यहां आना पड़ा, तब सड़क की खराब हालत देखकर सभी दुखी और परेशान हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में गड्ढों में