परसिया: परासिया: इमाम हुसैन की याद में लंगर का आयोजन, जगह-जगह बंटा खिचड़ा, शरबत और पुलाव
मोहर्रम पर ताजियों के जुलूस के दौरान शनिवार को जगह जगह खिचड़ा और पुलाव बांटकर लंगर कराया गया। परासिया पुराने बस स्टैंड पर बड़ा आयोजन किया गया। इसके अलावा अंबेडकर चौक पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने दूध और खिचड़े का वितरण किया। मान पैट्रोल पंप के समीप भी लंगर वितरण किया गया। पिपरिया रोड पर रेलवे पुल के समीप ताजिए और अकीदमंद लोगों का स्वागत किया गया।