हैदरगढ़: त्रिवेदीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की कटी फसलें भीग गईं, नुकसान की आशंका
त्रिवेदीगंज विकासखंड के पोखरा, दहिला, भिलवल, तेजवापुर, शिवनाम और जौरास सहित कई क्षेत्रों में शनिवार की रात करीब 10 बजे हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की कटी हुई फसलें भीग गईं। इससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि खेतों में कटी पड़ी गेहूं और सरसों की फसलें बारिश से पूरी तरह भीग गई हैं। इस कारण फसलों की मड़ाई का काम मुश्किल हो गया है।