होशंगाबाद नगर: सांदिपनी विद्यालय, पवारखेड़ा में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत CEO
पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन एवं डीसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। क