देहरादून में स्मार्ट सिटी बस सेवा बुधवार को पूरी तरह प्रभावित रही, क्योंकि चालक और परिचालक वेतन वृद्धि के साथ ही अन्य लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।