नौबतपुर: नौबतपुर में रॉन्ग साइड ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी ओवरब्रिज के पास बिहटा–सरमेरा एनएच-131जी पर सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नेउरा थाना क्षेत्र के घुरीचक निवासी 18 वर्षीय संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस मौके