इंदौर से भोपाल तक निकाली जा रही रैली देवास पहुंची, युवाओं के भविष्य, रोजगार और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन।
पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इंदौर से भोपाल तक निकाली जा रही युवा स्वाभिमान साइकिल रैली मंगलवार को देवास पहुंची, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
मीडिया से चर्चा में पटवारी ने आरोप लगाया कि नीट समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर भाजपा सरकार के मंत्रियों की कथित अवैध संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने रोजगार, शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया ।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad @ebenezercbsedewas
@newanandjewellers
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas