बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने 4,224 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने 4,224 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है.