कानपुर: कल्याणपुर थानाक्षेत्र में दबंगों द्वारा युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी
पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने सोमवार 5 बजे कहा किथाना कल्याणपुर क्षेत्र में वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में अवगत कराना है कि यह वीडियो पुराना है, जिसके सापेक्ष एक मारपीट का प्रकरण पूर्व में संज्ञान में आया है। दिनाँक 07.12.2025 को इस प्रकरण से जुड़े दोनों पक्षों के मध्य पुनः विवाद होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके संबंध में स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत है।