कानपुर: गीता नगर क्रॉसिंग में सवारियों को ले जाने के लिए खड़े ऑटो में बस ने पीछे से मारी टक्कर, ऑटो चालक की हुई मौत
नवाबगंज धनऊपुरवा निवासी 38 वर्षीय राजेश निषाद आटो चलाते थे। मृतक के बहनोई ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे वह आटो लेकर निकले थे। गीता नगर क्रासिंग पर आटो में बैठकर वह सवारियों का इंतजार कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने पीछे से आटो में टक्कर मार दी। जिस ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और राजेश भी घायल हो गया अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत होगई