थावे: इटवा पुल के समीप बोलेरो की चपेट में आने से स्कूटी सवार दादी पोती जख्मी,अस्पताल से चिकित्सक ने दादी को किया गोरखपुर रेफर
थावे थाना क्षेत्र के इटवा पुल के समीप बोलेरो की चपेट में आने से स्कूटी सवार दादी पोती जख्मी हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वही दादी की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।