तिलौथू: पथरा मोड़ के पास सड़क पर गिरा जलता हुआ पेड़, आवागमन हुआ बाधित
पथरा मोड़ के पास सड़क पर गिरा जलता पेड़, आवागमन बाधित तिलौथू प्रखंड में शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे तिलौथू-सासाराम मुख्य पथ पर पथरा मोड़ के पास एक बड़ा हादसा टल गया। पेड़ की जड़ में आग लगने के कारण पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।