फुलवारी: कैमूर में 42 डिग्री, 3 जिलों में 41°C तापमान, किशनगंज, सुपौल, अररिया में बारिश और 19 अप्रैल से लू का अलर्ट
Phulwari, Patna | Apr 18, 2026 बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कैमूर में शुक्रवार को पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। यहां का तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा डेहरी, औरंगाबाद और गयाजी में भी पारा 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आज सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग के कुछ जिलों में ब