बीकानेर: लालगढ़ अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शव को मोर्चरी में रखवाया गया
मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में सोमवार अल सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना लालगढ़ अंडरब्रिज से कुछ दूरी पर हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खादिम खिदमतगार सोसायटी और अध्यसेवा संस्था के सेवादारों की मदद से शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की अभी