टिकारी: नगर परिषद टिकारी के बहेलिया बिगहा मोहल्ला स्थित जन शिक्षण संस्थान द्वारा MSME दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
Tikari, Gaya | Jun 27, 2026 नगर परिषद टिकारी के वार्ड संख्या 12 के बहेलिया बीघा स्थित जन शिक्षण संस्थान द्वारा MSME दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम शनिवार दोपहर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद मुख्य पार्षद मो अजहर इमाम ने युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वरोजगार, उद्यमिता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।