मैनपुरी: आवास विकास सपा कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन, जिला अध्यक्ष रहे उपस्थित
मैनपुरी के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को 3:00 बजे जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। वहीं आयोजन में जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य महासचिव रामनारायण बाथम पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव मौजूद रहे। तो वहीं उन्होंने सभी नेता और कार्यकर्ताओं को आने वाले 2027 के चुनाव को लेकर गुरु मंत्र भी दिया है।