मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग
क्षेत्र के ग्राम रतनपुर किरकिच में शुक्रवार की सुबह 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते झोपडी में आग लगा गई। झोपडी में दो साइकिल ओर ट्रैक्टर भी खड़ा था उसमें भी आग लग गई। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। झोपडी मालिक ने ग्राम प्रधान आग लगाने का आरोप लगाया है।