हनुमानगढ़: टाउन में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव लिया कब्जे में
हनुमानगढ़ टाउन में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। मृतक युवक हनुमानगढ़ से सादुलपुर जाने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आ गया था।