बेगूसराय: बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप के मामले में डीआईजी शैलेश सिन्हा ने थानेदार को किया निलंबित
बेगूसराय में चकिया थाना क्षेत्र में हुई बर्बरता पूर्ण घटना के बाद एक तरफ जहां पुलिस सकते में है तो वहीं पुलिस पर लगातार सवाल भी उठने लगे हैं। हालांकि बेगूसराय- खगड़िया रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि चकिया थाना प्रभारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।