मथुरा: शहर कोतवाली पुलिस ने 126 ग्राम नशीले पाउडर के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चालान कर भेजा कोर्ट
मथुरा की शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पांचजन्य रंगमंच की बाउंड्री के पास से नशीले पाउडर की बिक्री के आरोप में 1 एक युवक को गिरफ्तार किया। जिससे 126 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी देवीदत्त पुत्र बालकृष्ण निवासी ग्राम विलहरी जिला बक्सर बिहार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शनिवार को कोर्ट भेज दिया।